Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरमाता का प्रथम दूध अमृत समान, शिशु के लिए बहुत जरूरी :...

माता का प्रथम दूध अमृत समान, शिशु के लिए बहुत जरूरी : डॉ. चित्रा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। माता का प्रथम दूध शिशु के लिए अमृत होता है, इसलिए शिशु को यह अवश्य पिलाया जाना चाहिए। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कोठारी अस्पताल में इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कोठारी अस्पताल के महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा शर्मा ने कहा कि माता का प्रथम दूध शिशु को अवश्य पिलाना चाहिये, इससे शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। माता के पीले गाढ़े दूध में विभिन्न रोगों से बचाने के गुण पाए जाते हैं, जिससे शिशु के गुर्दे सही होते हैं। मानसिक विकास होता है तथा माता को भी अनेक लाभ होते है।

संगोष्ठी में डॉ. खुशबू चौधरी ने माता के दूध पिलाने के फायदों से अवगत कराया। इस अवसर पर नवजात को स्तन पान कराने के तरीके से अवगत कराया गया। कोठारी अस्पताल की आहार विशेषज्ञ अर्पिता ने शिशु एवं माता को दिये जाने वाले आहार पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में रोटरी इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष पुष्पा सिंघी, सचिव विनीता दुजारी, किरण आचार्य, लता मून्धड़ा, शारदा सोनी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मां के पहले दूध से ही होता है शिशु का पहला टीकाकरण

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जि़ला अस्पताल में लायंस क्लब उड़ान, आईंएमए वुमन विंग एवं आइपीए के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। स्तनपान जीवन का आधार के थीम पर यह आयोजन अस्पताल के प्रस्तुति वार्ड में रखा गया। अधीक्षक डॉ. बी. एल. हटीला ने स्तनपान से होने वाले फायदों के बारे में बताया। क्लब उड़ान की अध्यक्ष लायन डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास ने बताया की शिशु को स्तनपान प्रसव के तुरंत बाद ही कराना चाहिये, जो कि उसके लिए अमृत समान है। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. मंजूलता शर्मा ने प्रसूताओं को सही तरह से स्तनपान कराने की ट्रेनिंग दी और बताया की शिशु का पहला टीकाकरण माँ के पहले दूध से ही हो जाता है।

कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. अनिता सिंह, डॉ. सविता परमार, लायंस क्लब उड़ान की चार्टर अध्यक्ष ज़ोन चेरपर्सन लायन अर्चना थानवी, सचिव लायन डॉ. दीपिका व्यास, कोषाध्यक्ष लायन आशा पारीक, लायन मोनिका शर्मा, डॉ. भूपेन्द्र यादव, लायन रेखा लोहिया ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर क्लब उड़ान द्वारा प्रसूताओं को दूध और फल का वितरण किया गया।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगी हीरेश्वर मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!