Monday, June 22, 2026
Hometrendingहैड कांस्टेबल की आत्महत्या का मामला, एडीजी दिनेश एनएन के नेतृत्व में...

हैड कांस्टेबल की आत्महत्या का मामला, एडीजी दिनेश एनएन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पुलिस मुख्यालय की ओर से जयपुर आयुक्तालय के हैड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा द्वारा आत्महत्या के संबंध में दर्ज प्रकरण एवं इस घटना से संबंधित अन्य प्रकरणों के अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के नेतृत्व में सीआईडी-सीबी से 7 सदस्यीय विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

महानिदेशक पुलिस राजस्थान उत्कल रंजन साहू द्वारा मंगलवार को एसआईटी के गठन के लिए आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार सीआईडी क्राइम ब्रांच के महानिरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद कृष्णिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोहन राजा, सीमा भारती, पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार, पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम महरिया एवं उप निरीक्षक विनोद कुमार मीणा को एसआईटी में शामिल किया गया है।

एसआईटी इस प्रकरण एवं संबंधित अन्य प्रकरणों के अनुसंधान में सहयोग/पर्यवेक्षण कर उनका निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगी। साथ ही समय-समय पर अनुसंधान की प्रगति की रिपोर्ट डीजीपी को प्रस्तुत करेंगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!