Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजस्‍थान वेदर अपडेट : अगले कुछ घंटों में 18 जिलों में बारिश...

राजस्‍थान वेदर अपडेट : अगले कुछ घंटों में 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। इस बीच, आज शाम पांच बजे मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे में प्रदेश के 18 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर जिलों में मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने तथा तेज़ हवा रहने की संभावना है।

इसी तरह हनुमानगढ़, नागौर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अजमेर, पाली, टोंक, बूंदी, कोटा, बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!