Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर में नगर निगम के वार्ड 3 में उपचुनाव, कांग्रेस व भाजपा...

बीकानेर में नगर निगम के वार्ड 3 में उपचुनाव, कांग्रेस व भाजपा प्रत्‍याशी ने भरे नामांकन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर निगम के वार्ड 3 में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज भाजपा और कांग्रेस प्रत्‍याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिए। आपको बता दें कि उपचुनाव में भाजपा ने नंदकिशोर गहलोत को प्रत्‍याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने नंदराम गहलोत को मैदान में उतारा है।

भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गहलोत ने शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों व अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि जिस संख्या और जोश के साथ आज नंदकिशोर गहलोत का नामांकन भरा गया है इससे 3 नंबर वार्ड से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। नामांकन के दौरान भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जितेंद्र सोलंकी, महेश व्यास, भारती अरोड़ा, चंद्रमोहन जोशी, गोपाल अग्रवाल, शिव कुमार रंगा, सुशील शर्मा, राम कुमार व्यास, विमल पारीक साथ रहे।

इधर, कांग्रेस प्रत्‍याशी नंदराम गहलोत की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत, श्रीलाल व्यास, मनोज किराडू, नितिन वत्‍सस, राहुल जादूसंगत, विकास तंवर, अनिल सारडा, किशन सांखला, त्रिलोकी कल्ला, मैक्स नायक मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!