Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर नगर निगम के वार्ड 3 में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी...

बीकानेर नगर निगम के वार्ड 3 में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी का ऐलान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्‍या 3 के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्‍याशी का ऐलान कर दिया है। शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि बीकानेर नगर निगम वार्ड नंबर तीन उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नंदकिशोर गहलोत को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।

आपको बता दें कि वार्ड तीन के चुनाव में राजेश कच्‍छावा बतौर निर्दलीय प्रत्‍याशी जीते थे। बाद में हालांकि कच्‍छावा ने कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण कर ली थी। कच्‍छावा का पिछले मार्च में निधन हो गया था। उसके बाद अब उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है। संभवत: आज रात या कल सुबह प्रत्‍याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!