Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेर'भवानी भाई विचार मंच' का गठन, पूर्व पार्षद भोजक होंगे अध्यक्ष

‘भवानी भाई विचार मंच’ का गठन, पूर्व पार्षद भोजक होंगे अध्यक्ष

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा की स्मृति में ‘भवानी भाई विचार मंच’ का गठन करते हुए राजेश भोजक को सर्वसम्मति से इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में रविवार को चौथाणी ओझाओं के चौक स्थित चंदा काशी कुंज में बैठक आयोजित हुई। बैठक में भोजक केअलावा राजेश आचार्य, सईद अली, मोहम्मद असलम, ऋषि व्यास सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान बीकानेर की राजनीति सहित सामाजिक क्षेत्र में भवानी भाई द्वारा दिए योगदान को याद किया गया तथा उनकी यादों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संस्था गठित किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी हीरा लाल शर्मा, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, मोहम्मद असलम, एडवोकेट जगदीश शर्मा, रतनलाल ओझा (रतना महाराज) मनीराम चौधरी, बंशीलाल व्यास को भवानी भाई विचार मंच का संरक्षक मनोनीत किया गया है। गोपाल उपाध्याय, सुभाष भोला, शिवलाल तेजी, बाबू लाल गहलोत, अलका शर्मा तथा भारती शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजेश आचार्य, शांतिलाल मोदी, पूर्व पार्षद अरविंद मिढ्ढा, उमरदराज, सुरेन्द्र व्यास, कौशल दुग्गड़, मनोज सेवग तथा शंकर सेवग को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रहलाद सिंह मार्शल, गजानंद शर्मा, एडवोकेट गोपाल पुरोहित, अजय गौड़, एडवोकेट जितेन्द्र नायक, शब्बीर अहमद, जीतू सेवग, महेश सांखला और हरिओम पुरोहित महामंत्री होंगे। ऋषि कुमार व्यास को इस संस्था का प्रवक्ता तथा सईद अली, गोपाल बाणिया, धनसुख ओझा, वरुण शर्मा, मयंक शर्मा तथा सहादत अली बुखारी को सचिव नियुक्त किया गया है। भोजक ने बताया कि जल्दी ही संस्था के लोगो का विमोचन होगा। साथ ही भवानी भाई विचार मंच द्वारा पूरे साल की जाने वाली गतिविधियों का निर्धारण किया जाएगा।

चुनावी सट्टा बाजार : बीकानेर पश्चिम से बी.डी. कल्ला की दावेदारी मजबूत

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!