









बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रिखबदास बोड़ा का स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेश्लिटी ब्लॉक (एसएसबी) में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ नेता बोड़ा के पुत्र योगेश बोड़ा ने बताया कि दो दिन पहले उनका स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल लाया गया। जहां प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी की देखरेख में डॉ. जगदीश कूकणा व टीम उनका उपचार कर रही है। विधायक जेठानंद व्यास भी चिकित्सकों के संपर्क में हैं तथा लगातार स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
वरिष्ठ नेता बोड़ा के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी। पूर्व प्रदेश मंत्री दशरथ सिंह शेखावत, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराना, शिव कुमार रंगा, राजेश चूरा, सांगीलाल माली, हडमान सिंह, चंद्रमोहन जोशी, श्याम चौधरी सहित अनेक नेताओं ने उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की।





