Sunday, June 8, 2025
Hometrendingविदाई समारोह में बोले डॉ. शर्मा- गंगाशहर अस्पताल में जो वातावरण व...

विदाई समारोह में बोले डॉ. शर्मा- गंगाशहर अस्पताल में जो वातावरण व सामंजस्य मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर के राजकीय सेटेलाईट अस्पताल में नेत्र चिकित्सक डाॅ. दिनेश शर्मा को आज सेवानिवृति के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई दी गई। डाॅ. मुकेश बाल्मिकी ने बताया कि डाॅ. शर्मा अपनी 34 वर्ष चिकित्सा की राजकीय सेवाओं में पिछले 2 वर्षों से गंगाशहर अस्पताल में सेवाऐं प्रदान कर रहे हैं। बाल्मिकी ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. वी.के. गांधी ने डाॅ. शर्मा को साफा पहना कर व डाॅ. संजीव सहगल, डाॅ. अनिल मोहता एवं रेखा मोहता ने शॉल ओढाकर, डाॅ. चन्द्रप्रभा ने नारियल भेंट कर डाॅ. शर्मा का स्वागत किया। गीतांजली राजपुरोहित ने डाॅ. दिनेश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डाॅ. दीपिका शर्मा का तिलक लगाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर डाॅ. मुकेश बाल्मिकी ने डाॅ. शर्मा के सम्मान में प्रदत्त किये जाने वाले अभिनन्दन पत्र का पठन किया। अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों व समस्त स्टाफ ने डाॅ. शर्मा को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। डाॅ. रविन्द्र पंवार, डाॅ. विजयपाल सुनिया, डाॅ. जयसिंह राठोड़़, डाॅ. अभिषेक व्यास, डाॅ. असलम, डाॅ. विजय कच्छावा, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी, अनिल यादव, अमित सारस्वत, परमेश्‍वर सियाग, सुशील, मनोज प्रजापत, विनोद सोनगरा, विकास, मनोज पन्नू, घनश्‍याम, संजू आदि अस्पताल के समस्त स्टाफ ने डाॅ. शर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर डाॅ. रेखा मोहता, डाॅ. खुशबू जोशी, कल्पना यादव, सरला, सुनीता आदि ने डाॅ. दीपिका शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अस्पताल में सहयोगी संस्था गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़, महेन्द्र चौपड़ा, जतनलाल दूगड़ एवं बच्छराज रांका ने माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डाॅ. शर्मा का अभिनन्दन किया। समारोह में डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी ने अपने उद्गार व्यक्ति करते हुए कहा कि डाॅ. दिनेश शर्मा कुशल नेत्र चिकित्सक के साथ ही कवि, संगीतकार व नाटककार भी है। इनकी 2 काव्य रचनाओं का प्रकाशन भी हुआ है।

स्वागत के क्रम में डाॅ. शर्मा की बहन उमा शर्मा, भाई राजेश व राकेश शर्मा व डाॅ. शर्मा के ससुराल पक्ष आदि परिजनों ने भी डाॅ. शर्मा का माल्यार्पण व शॉल ओढाकर सम्मान किया। डाॅ. शर्मा की भाभी संतोष शर्मा ने कहा कि चिकित्सा के साथ ही अन्य विधाओं व पारिवारिक जीवन में भी डाॅ.शर्मा का व्यक्त्त्वि बहुत संजीदा व मिलनसार रहा है। डाॅ. दिनेश शर्मा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने सेवाकाल में विभिन्न जगहों पर अपनी चिकित्सकीय कार्य किया है, मगर गंगाशहर अस्पताल में जो कार्य करने की सुविधाएं, वातावरण व सामंजस्य मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular