Tuesday, April 22, 2025
Hometrendingनहरों से सिंचाई के लिए समूहों का विवरण व चक्रीय कार्यक्रम जारी

नहरों से सिंचाई के लिए समूहों का विवरण व चक्रीय कार्यक्रम जारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों की खरीफ फसल 2024 के दौरान 26 मई शाम 6 बजे से 21 जून प्रातः 6 बजे तक नहरों को तीन में से एक समूह में चलाए जाने के लिए अनिवार्य आवश्यकता, समूह का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त वंदना सिंघवी द्वारा जारी आदेशानुसार 26 मई शाम 6 बजे से 4 जून प्रातः 6 बजे तक ग्रुप का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा। 4 जून प्रातः 6 बजे से 12 जून शाम 6 बजे तक ग्रुप का वरियता समूह ख, ग, क रहेगा। इसी प्रकार 12 जून शाम 6 बजे से 21 जून प्रातः 6 बजे तक ग्रुप का वरियता समूह क, ख, ख ग रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular