Monday, June 22, 2026
Hometrendingमेट कार्य में लापरवाही बरतने पर मेट को अग्रिम आदेश तक किया...

मेट कार्य में लापरवाही बरतने पर मेट को अग्रिम आदेश तक किया ब्लैक लिस्टेट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बांसवाड़ा Abhayindia.com महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्राम पंचाचत केसरपुरा के ग्राम पाडला के मेट राजमल को मेट कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अग्रिम आदेश तक ब्लैक लिस्टेट कर दिया गया है।

पंचायत समिति बांसवाड़ा के कार्यक्रम अधिकारी (ईजीएस) बाबुलाल यादव द्वारा जारी ब्लैक लिस्ट नोटिस में बताया गया है कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत सामुदायिक कार्य पर नियोजित श्रमिकों की उपस्थिति कार्य स्थल पर एनएमएमएस के माध्यम से ली जाकर अपलोड की जाती है।

जिला स्तर से एमआईएस पर प्रदर्शित रिपोर्ट अवलोकन करने पर ध्यान में आया कि ग्राम पंचायत केसरपुरा में चैकडेम निर्माण मांगीलाल बाली खोरी कार्यस्थल पर मस्टरोल क्रमांक 7436, 7437, 7438 व 7439 में एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिक उपस्थिति के लिए अपलोड फोटो में श्रमिक रिपीट हो रहे हैं जबकि उच्चाधिकारियों द्वारा मेट रामलाल को पूर्व में ही एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिक उपस्थिति लेने के लिए दिशा-निर्देश दिए गये थे, जिसके संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा सूचित करने के उपरान्त भी उक्त कृत्य किया जो मेट कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है।

कार्यक्रम अधिकारी ने मेट कार्य के प्रति पदीय कार्य का ज्ञान नहीं होने या जानबूझ कर मेट रामलाल द्वारा उक्त कार्य किये जाने पर भविष्य में महात्मा गांधी नरेगा कार्यों पर मेट कार्य हेतु अग्रिम आदेशों तक ब्लैक लिस्टेट कर दिया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!