Monday, June 22, 2026
Hometrendingपूर्व सीएम अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, सारे चुनावी कार्यक्रम किए रद्द

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, सारे चुनावी कार्यक्रम किए रद्द

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। पूर्व सीएम गहलोत ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि ‘कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है’।

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं। इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है’।

उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें एवं अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।’

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!