Saturday, April 25, 2026
Hometrendingचुनावी नतीजों से 11 दिन पहले दावे-प्रतिदावे, पीके की भविष्‍यवाणी पर गहलोत...

चुनावी नतीजों से 11 दिन पहले दावे-प्रतिदावे, पीके की भविष्‍यवाणी पर गहलोत का पलटवार

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए अब केवल 11 दिन का इंतजार और शेष है। इस बीच, जीत को लेकर दावे और प्रतिदावे किए जा रहे हैं। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की भविष्यवाणी के अब पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है।

गहलोत ने पीके की भविष्‍यवाणी पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, ‘चुनाव में मतदाताओं का मूड भांपने के बाद बीजेपी अब पूरी तरह से हताश हो चुकी है। बीजेपी ने अपने सभी नेताओं और समर्थकों को निर्देश दिया है कि जिस भाषा में वे बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा करते हैं उसी भाषा का इस्तेमाल करें और बीजेपी के पक्ष में जनता में भ्रम पैदा करें। यही कारण है कि अचानक ही तमाम राजनीतिक विश्लेषकों, अर्थ और पत्रकारों समेत तमाम लोगों की भविष्यवाणियों की बाढ़ आ गई है। आपको बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अनुमान लगाया था।

प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उत्तर और पश्चिम में करीब 325 लोकसभा सीटें हैं। यह क्षेत्र 2014 से बीजेपी का गढ़ रहा है। मौजूदा लोकसभा चुनाव में भी पश्चिम और उत्तर में बीजेपी को कोई खास नुकसान होता नहीं दिख रहा है। वहीं, पूर्व और दक्षिण में, जहां करीब 225 सीटें हैं। वर्तमान में बीजेपी के पास इन राज्यों में 50 से कम सीटें हैं। पहले भले ही बीजेपी का प्रदर्शन इन जगहों पर अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन इस चुनाव में ओडिशा, तेलंगाना, बिहार, आंध्र, बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल जैसे दक्षिण-पूर्वी राज्यों में बीजेपी की सीटें घटने की बजाय बढ़ेंगी। यहां पर पार्टी कुल सीटों में 15-20 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!