Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन बीकानेर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी गठित

बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन बीकानेर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी गठित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन बीकानेर क्षेत्र की वृहद स्तर की बैठक महाराजा नरेंद्र सिंह ऑटोडोरियम बीकानेर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साथी रवि कांत शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन उपमहासचिव साथी रामदेव राठौड़ ने किया। बैठक में 12वां वेतन समझौता से संबंधित समस्त मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और समस्त सदस्य को वेतन समझौते व सेवा शर्तों के बारे में जानकारी दी गई।

संगठन सचिव साथी वेद प्रकाश राणा ने वेतन समझौते व सेवा शर्तों सदस्यों के संशयए समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन बीकानेर के सचिव साथी वाईके शर्मा ने संगठन की उपलब्धियों, आंदोलन एवं संघर्ष के बारे में सदस्यों को संबोधित किया। ट्रेड यूनियन की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन राजस्थान के महासचिव साथी ललित कुमार गुप्ता, अध्यक्ष साथी रवि कांत शर्मा, संगठन सचिव साथी वेद प्रकाश राणा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक साथी वाईके शर्मा आरपीबीईयू अध्यक्ष साथी सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय सचिव साथी रामदेव राठौड़ उपाध्यक्ष साथी किशन कुमार डागा, ओम प्रकाश नैण, विनोद कुमार कच्छावा, सुशील ज्याणी, संयुक्त सचिव साथी शिव कुमार पारीक, साथी प्रगना बेन. कोषाध्यक्ष साथी मनोज किराडू अंकेक्षक ईशु बंसल कार्यकारिणी गणेश भाटी, भूपेंद्र निवार्ण एवं अन्य को सर्वसहमति से चुने गए। समस्त पदाधिकारी प्रत्येक सदस्य से संपर्क करए समस्या समाधान करवायेंगे ओर प्रत्येक माह की संगठन बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!