Sunday, June 21, 2026
Hometrendingजीसस एंड मैरी स्कूल में रेड क्रॉस सोसाइटी की 160वीं वर्षगाँठ पर...

जीसस एंड मैरी स्कूल में रेड क्रॉस सोसाइटी की 160वीं वर्षगाँठ पर कार्यक्रम आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जीसस एंड मैरी स्कूल में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की 160वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के राजस्थान प्रदेश के उपाध्यक्ष विजय खत्री तथा बीकानेर जिले के चेयरमैन राजेंद्र जोशी और जीसस एंड मैरी स्कूल के ट्रस्टी डॉ. तनवीर मालावत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में और उनके कार्यों के बारे में और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल अनूप सिंह ने अतिथियों का मोमेंटम देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जीसस एंड मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाचार करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की यूथ जूनियर विंग का आगाज किया गया जिसमें बच्चों द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर मानवता को जीवित रखने का संकल्प लिया।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!