Saturday, May 16, 2026
Hometrendingआयुक्‍त के निर्देशों के बाद सैंपल लेने के लिए निकले खाद्य सुरक्षा...

आयुक्‍त के निर्देशों के बाद सैंपल लेने के लिए निकले खाद्य सुरक्षा अधिकारी, 16 जगह गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा गुरुवार को ढोला मारू के सामने स्थित 16 स्ट्रीट फूड वेंडर्स के यहां निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर दो नमूने लिए गए तथा साफ-सफाई रखने एवं डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य कलर काम में नहीं लेने के लिए निर्देशित किया गया।

खाद्य सुरक्षा मुख्यालय आयुक्तालय द्वारा गर्मी के सीजन में आइसक्रीम एवं शरबत के नमूने लेने का विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दो दिन में मैसर्स सांखला आइसक्रीम, मनोज आइसक्रीम, जोशी आइसक्रीम, राजेश कुल्फी भंडार, व्यास आइसक्रीम से 29 नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!