Monday, June 22, 2026
Hometrendingशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आराेपी हैड कांस्टेबल नाैकरी से...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आराेपी हैड कांस्टेबल नाैकरी से बर्खास्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अजमेर Abhayindia.com शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा के बाद अजमेर पुलिस ने आराेपी हैड कांस्टेबल काे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में एसपी देवेंद्र बिश्नाेई ने शनिवार काे आदेश जारी किए है। हैड कांस्टेबल वर्तमान में जेल में बंद है।

एसपी बिश्नोई ने बताया कि ब्यावर के हैड कॉन्स्टेबल गोविंद राम को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। तत्पश्चात शनिवार को उन्हाेंने आदेश जारी करते हुए आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वर्तमान में आराेपी हैड कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात था।

चार दिन पहले हुई थी दस साल की सजा

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या दो ब्यावर ने आरोपी हैड कॉन्स्टेबल गोविंदराम को 4 दिन पूर्व 10 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 50 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया था। मामले में बिजयनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने हैड कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी कॉन्स्टेबल ने महिला के घर में हुई चोरी की जांच के मामले में बहानेबाजी से घर आकर नजदीकियां बढ़ाई थी। फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!