Friday, April 24, 2026
Hometrendingश्री बजरंग धोरा धाम में महाआरती के बाद गूंजा जय-जय सियाराम

श्री बजरंग धोरा धाम में महाआरती के बाद गूंजा जय-जय सियाराम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्री बजरंग धोरा धाम में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य मेला भरा। बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को 751 किलो प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया गया। श्री बजरंग धोरा धाम के पंडित ब्रजमोहन दाधीच द्वारा महाआरती की गई।

समिति के सचिव आशीष दाधीच ने बताया कि मेले में बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया तथा सायं को आरती की गई। मेले में लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी। अनुज दाधीच ने कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!