Thursday, June 25, 2026
Hometrendingनिरीक्षण में गैर हाजिर मिले कर्मचारियों के नाम के आगे लगाए क्रॉस,...

निरीक्षण में गैर हाजिर मिले कर्मचारियों के नाम के आगे लगाए क्रॉस, दस दिन की दी मोहलत

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार द्वारा बुधवार को राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की जिसमें कई कार्मिक अनुपस्थित पाये गये जिनके नाम के आगे क्रॉस लगाया गया।

प्रमुख शासन सचिव द्वारा महाविद्यालय में प्रयोगशालाओं की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लैब में कई उपकरण खराब स्थिति में पाये जाने के साथ अन्य कमियां भी पायी गयीं। जिनको जल्द ही ठीक करवाने के निर्देश दिये गये । महाविद्यालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने, अनुशासन बनाये रखने, कार्मिकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक पद्धति से शुरू करने के लिए निर्देश प्रदान किये। उक्त निर्देशों की पालना 10 दिवस में नहीं किये जाने पर कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. हरिशंकर मेवाडा भी साथ रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!