Hometrendingराजस्‍थान में इंतजार की इंतहा होगी खत्‍म, शनिवार को होगा मंत्रिमंडल विस्‍तार

राजस्‍थान में इंतजार की इंतहा होगी खत्‍म, शनिवार को होगा मंत्रिमंडल विस्‍तार

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल के विस्‍तार के लिए इंतजार की इंतहा अब खत्‍म होने जा रही है। राजभवन में 30 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल विस्‍तार में कितने मंत्री होंगे, यह तस्‍वीर अभी साफ नहीं हो सकी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो डेढ दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें अनुभव और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के नतीजे गत 3 दिसम्‍बर को आ गए थे जिनमें भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला। इसके बाद भाजपा ने सीएम को ऐलान 15 दिसम्‍बर को किया। उसी दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। करीब एक पखवाडा बीतने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्‍तार किया जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular