Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थान107 भामाशाहों और 44 प्रेरकों का सम्मान 28 को

107 भामाशाहों और 44 प्रेरकों का सम्मान 28 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)।। राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 28 जून को आयोजित किया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि भामाशाह सम्मान समारोह में विद्यालयों में सहयोग करने वाले 107 भामाशाहों और उन्हें प्रेरित करने वाले 44 प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने समारोह की व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी रूप में किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश पाल गंगवार ने राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयोजन के लिए 18 समितियाँ बनाने के निर्देश दिये तथा कहा कि इनके प्रभारी अधिकारी समयबद्ध सभी व्यवस्थाओं को अंजाम दें। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित ने इस मौके पर कहा कि भामाशाह सम्मान समारोह पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने समारोह से संबंधित तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!