Hometrendingबीकानेर पश्चिम से आरएलपी प्रत्‍याशी के सीने में उठा दर्द, अस्‍पताल में...

बीकानेर पश्चिम से आरएलपी प्रत्‍याशी के सीने में उठा दर्द, अस्‍पताल में भर्ती, नेता पहुंचे…

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्‍याशी अब्‍दुल मजीद खोखर की तबीयत अस्‍वस्‍थ होने पर उन्‍हें हल्‍दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत हालांकि सामान्‍य बताई जा रही है। डॉ. देवेन्‍द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि खोखर को कल रात सीने में दर्द होने की शिकायत पर हॉस्पिटल लाया गया था। जहां आवश्‍यक जांच कर इलाज शुरू कर दिया गया। अब उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। करीब छह साल पहले उनके हार्ट सर्जरी हो चुकी है।

इधर, खोखर के अस्‍पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत, माशूक अहमद, जिया उर रहमान आरिफ, फीरोज भाटी सहित अनेक नेता व समर्थक उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए पहुंच गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular