HometrendingBikaner Crime : कनिष्‍ठ अभियंता के साथ मारपीट, जान से मारने की...

Bikaner Crime : कनिष्‍ठ अभियंता के साथ मारपीट, जान से मारने की कोशिश, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र में जोधपुर डिस्‍कॉम के एक कनिष्‍ठ अभियंता के साथ मारपीट करने, जान से मारने की कोशिश कर राजकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरजागसर निवासी प्रेमनाथ पुत्र रामनाथ, रामनाथ पुत्र तुलछनाथ, गौरीशंकर पुत्र भंवरनाथ व तीन-अन्‍य व्‍यक्तियों ने मेरे साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा  डाली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय दस्‍तावेज फाड़ दिए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular