Tuesday, May 26, 2026
HometrendingBikaner News : डांडिया रास की मस्ती में झूमा सुदर्शनानगर

Bikaner News : डांडिया रास की मस्ती में झूमा सुदर्शनानगर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com सुदर्शना नगर महिला विकास समिति के तत्वावधान में शहीद भगतसिंह पार्क में माँ नागणेचीजी नवरात्रा डांडिया उत्सव के अन्तर्गत रंग-बिरंगी परिधान में महिलाओं, युवतियों ने जमकर डांडिये खनकाये। गरबा की धुन पर डांडिये की लयबद्ध तान से समूचा सुदर्शनानगर ही मस्ती में डूबा प्रतीत हो रहा था।

समिति की टीना लोहिया ने बताया कि डांडिया से पूर्व माँ नागणेचीजी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई। इसके पश्चात् पार्क के हर कोने में युवक युवतियाँ डांडिया की मस्ती में रहे। समिति की चन्द्रकला ने बताया कि बेस्ट ड्रेस में आल्या शर्मा, कीर्ति गाँधी, बेस्ट हेयर स्टाइल सपना शर्मा, देवकी पारीक, बेस्ट किड्स ओजस्वी, टियाना, बेस्ट ग्रुप हेमलता ग्रुप (महिला वर्ग), पवन शर्मा ग्रुप (पुरुष वर्ग) में रहे। बेस्ट पर्सनेलिटी में सिद्धार्थ जोशी, अंकिता पाण्डे रहे। निर्णायक मि. मूमल गरिमा विजय व साहित्यकार ऋतु शर्मा थे।

इस अवसर पर मुकेश सोनी, नरेन्द्र लोहिया, राजश्री, आशा सेवग, अंजू धूड़िया, हरिकिशन सोनी, संजू भाटी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व डांडिया रसिक अवार्ड बाबू भाटी को प्रदान किया गया वहीं, शंकर सेवग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!