HometrendingRajasthan Election : कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार आज हो जाएगा...

Rajasthan Election : कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार आज हो जाएगा खत्‍म! बीजेपी की सूची एक-दो दिन में

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची भी जारी नहीं कर सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है और संभवत: आज दोपहर बाद कभी भी सूची जारी की जा सकती है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की केन्‍द्रीय चुनाव समिति के समक्ष 106 सीटों की सूची रखी गई थी लेकिन गहन विचार मंथन के बाद इस सूची को शॉर्ट किया जा सकता है। ऐसे में पहली सूची में प्रत्‍याशियों के नामों की संख्‍या पचास से नीचे रह सकती है। वहीं, बीजेपी अपनी दूसरी सूची एक-दो दिन में जारी कर सकती है। बीजेपी ने पहली सूची में 41 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित किए थे। सूची के विरोध में कई दिन हंगामा चलने के बाद अब शोर कुछ कम होने का दावा किया जा रहा है। इस बीच, बताया जा रहा है कि बीजेपी अपनी दूसरी जम्‍बो लिस्‍ट जारी कर सकती है। बहरहाल, दोनों ही प्रमुख पार्टियों के दावेदार सूची का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये दावेदार ऐनवक्‍त पर भी जयपुर और दिल्‍ली के फेरे निकाल रहे हैं।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 अक्‍टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद छह नवम्‍बर तक प्रत्‍याशी अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं, सात नवम्‍बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ नवम्‍बर नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। मतदान 25 नवम्‍बर को होगा और मतगणना तीन दिसम्‍बर को होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular