HometrendingBikaner News : प्रत्‍याशियों का फीडबैक लेने आए भाजपा चुनाव प्रभारी जोशी,...

Bikaner News : प्रत्‍याशियों का फीडबैक लेने आए भाजपा चुनाव प्रभारी जोशी, बड़ा राजनीतिक दावा भी किया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री और राजस्थान भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के आज एक दिवसीय बीकानेर दौरे पर आगमन पर भाजपा जिला पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लक्ष्मी निवास पैलेस में बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने प्रह्लाद जोशी का स्वागत किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर बीकानेर शहर और देहात विधानसभा की जानकारी लेते कार्यकर्ताओ से विस्तार से चर्चा की।

समन्वय समिति की बैठक में प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा चुनावों को लेकर विधानसभा वार फीडबैक लिया व आगामी चुनावों में किस तरह पार्टी की जीत निश्चित हो, इसके मंत्र दिए। समन्वयक समिति की बैठक में प्रह्लाद जोशी ने कहा बीकानेर की सभी सातों विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होगी।

इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय ने शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में जिला समन्वयक समिति की बैठक हुई जिसमें केंद्रीय मत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विधायक सिद्धि कुमारी, सुमित गोदारा, बिहारीलाल विश्नोई, प्रभारी ओम सारस्वत, दशरथ सिंह शेखावत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर के साथ जिला महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बीकानेर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, महेश मुंड, श्यामसुंदर पंचारिया, मोहन लाल मेघवाल, उपाध्यक्ष, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र राजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, दीपक पारीक, राधा देवी सियाग, शिव प्रजापत, सवाई सिंह तंवर, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा के साथ मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व कार्यकर्ताओ ने प्रह्लाद जोशी का स्वागत किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular