Friday, April 24, 2026
Homeदेशसीबीएसई नीट 2018 परीक्षा के नतीजे घोषित

सीबीएसई नीट 2018 परीक्षा के नतीजे घोषित

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन नीट 2018 परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। मेडिकल की नीट 2018 की प्रवेश परीक्षा गत छह मई को आयोजित की गई थी। इसमें 13 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पूर्व में खबर आई थी कि आज दोपहर 2 बजे तक नीट परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे, लेकिन समय से पहले परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात की पुष्टि मानव संसाधन मंत्रालय विभाग के सचिव अनिल स्वरूप ने अपने ट्विटर के माध्यम से की है। सुप्रीम कोर्ट ने भी परीक्षा परिणाम की घोषणा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। दरअसल, नीट की परीक्षा के परिणामों पर रोक लगाने की एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मानें तो इस बार पिछले साल के मुकाबले फिजिक्स का पेपर ज्यादा मुश्किल था। सीबीएसई ने इसके पहले ही परीक्षा प्रपत्र के आंसर कीज जारी कर दिए हैं। जिसके आधार पर छात्रों को अपनी समस्या बताने के लिए दो दिनों का यानि 27 मई तक का वक्त दिया गया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक इसके बाद जिस तरह का पेपर आया है, उसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कट-ऑफ का स्तर घटेगा। वहीं दूसरी तरफ छात्रों ने भी फिजिक्स के पेपर को मुश्किल बताया था।

पिछले साल का कट-ऑफ

पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 2017 में अनारक्षित श्रेणी के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 50 प्रतिशत था और क्वालिफाइंग स्कोर 720 में 131 था। ओबीसी/ एससी/एसटी श्रेणी के लिए यह स्कोर 107 था और क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 40 प्रतिशत था। शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए स्कोर 118 था। गौरतलब है कि प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर सीबीएसई रैंक देगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!