HometrendingBikaner Politics : परिवर्तन यात्रा की बीकानेर में एंट्री 10 को, शेखावत...

Bikaner Politics : परिवर्तन यात्रा की बीकानेर में एंट्री 10 को, शेखावत ने लिया तैयारियों का जायजा

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा 10 सितंबर को शाम बीकानेर शहर में प्रवेश करेगी। जयपुर रोड पर प्रवेश करते ही वृंदावन एंक्लेव कॉलोनी के प्रवेश द्वार के पास भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में यात्रा की स्वागत सभा रखी गई। इसमें बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत करके राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी यात्रा की अगुवाई करेंगे। आज यात्रा की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित आयोजन स्थल पर पहुंचकर भाजपा नेता शेखावत और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभा की तैयारी का जायजा लिया।

यात्रा की तैयारियों के लिए विक्रम सिंह भाटी, विष्णु साध, जुगल सिंह बेलासर, सतेंद्र सिंह, सुनील मेघवाल, राहुल वाल्मीकि, करण नायक, इमरान कायमखानी, रामधन डागा, राधेश्याम राठी, गौरव सिंह कालीपहाडी, दीपक सिंह बरडादास, निमेश सुथार, राजेंद्र नायक, देवकिशन कुमावत, विक्रम सिंह बिदावत, विजेंद्र सिंह भाटी, विक्रम सिंह शेखावत जुटे रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular