HometrendingBikaner Sports : शतरंज प्रतियोगिता संपन्‍न, चयनित चार खिलाड़ी करेंगे जिले का...

Bikaner Sports : शतरंज प्रतियोगिता संपन्‍न, चयनित चार खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्‍व

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com स्थानीय परफेक्ट चेस एकेडमी में आज जिला 7 वर्ष से कम आयु वर्ग लड़के और लड़कियों की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला सचिव अनिल बोड़ा ने बताया की दोनों वर्ग में प्रथम दो स्थान प्राप्त खिलाड़ी सीकर में आयोजित होने वाली राज्य प्रतियोगिता में जिले की टीमों की नुमाइंदगी करेंगे।

लड़कों के वर्ग में यशवर्धन सिंह विजेता रहे जबकि शिवांश पुरोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निखिल किशोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन तीनों को ट्रॉफिया दी गई है। लड़कियों के वर्ग में जेसिका सुराणा ने पहला और जीविका पंवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लावनिया परी जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम दो खिलाड़ी दोनों वर्गो में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीएल प्रजापत और शैलेश गुप्ता थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल बोड़ा ने किया। मुख्य संरक्षक एसएल हर्ष ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। मुख्य निर्णायक भानू आचार्य और कपिल पंवार रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular