Hometrendingएमएलए तेवतिया का भाजपा नेता रांका ने किया स्वागत, पश्चिम विधानसभा चुनाव...

एमएलए तेवतिया का भाजपा नेता रांका ने किया स्वागत, पश्चिम विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com भाजपा केन्द्रीय विधायक प्रवास योजना के तहत बीकानेर पश्चिमी विधानसभा के प्रवासी उत्तरप्रदेश से गढ मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया का भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के निवास पर अभिनन्दन किया गया।

विधायक तेवतिया ने कहा कि भाजपा की एकजुटता ही कांगे्रस सरकार को खदेड़ेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की ओर उत्तरोतर प्रगति कर रहा है। एमएलए हरेन्द्र सिंह के अभिनन्दन के दौरान बीकानेर की पश्चिम विधानसभा के चुनावी मुद्दों पर मंथन हुआ।

भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की हद पार कर दी है, दिखावे की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जनता की सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रही है।

अभिनन्दन के दौरान पश्चिम विधानसभा प्रभारी गोपाल नाई, भगवानसिंह मेड़तिया, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, भगवतीप्रसाद गौड़, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, भाजपा महामंत्री श्याम चौधरी, पार्षद रामदयाल पंचारिया, प्रेम गहलोत, सत्यनारायण गहलोत, शभु गहलोत, जय उपाध्याय, संजय स्वामी एवं प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular