HometrendingBikaner Politics : पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के...

Bikaner Politics : पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के 6 दावेदार आए सामने

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner/ Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अब तक छह दावेदार सामने आ चुके हैं। बी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में आज तीन और आवेदन प्राप्‍त हुए हैं। इससे पहले सोमवार को भी तीन आवेदन प्राप्‍त हुए थे। इसके साथ ही अब तक कुल छह आवेदन प्राप्‍त हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार दावेदारों की संख्‍या में अप्रत्‍याशित बढोतरी हो सकती है।

बहरहाल, मंगलवार को कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू, आनंद जोशी, गुलाम मुस्तफा ने आवेदन किया है। इससे पहले सोमवार को डॉ. बीडी कल्ला, नितिन वत्सस व भीखाराम कडेला ने आवेदन किए।

बी ब्‍लॉक कांग्रेस की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्‍ला, प्रभारी रियाजत अली, मकसूद अहमद, गुलाम मुस्तफा, हारून राठौड़, अब्दुल मजीद खोखर, नितिन वत्सस, श्रीलाल व्यास, रामनाथ आचार्य, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular