Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकॉमनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे केशव बिस्सा का...

कॉमनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे केशव बिस्सा का जोरदार स्वागत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दिल्ली एनसीआर ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कॉमनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर बीकानेर लौटे केशव बिस्सा का जोरदार स्वागत-सम्मान किया गया। सर्वप्रथम बीकानेर रेलवे स्टेशन पर ऋग्वेदिए रांका वेद पाठशाला के आचार्य गायत्री पार्षद शर्मा द्वारा मंत्र उपचार से स्वागत हुआ उसके बाद निवास स्थान तक विशेष स्वागत हुए।

रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर व्यास, श्रीलाल व्यास, नवरत्न व्यास, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया, अनंतवीर जैन, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, रमेश अग्रवाल (कालू बड़ी), पवन महनोत, रमेश भाटी, विरेंद्र किराडू, कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने स्वागत किया। रैली का आनंद होटल लाभूजी कटले के आगे भव्य स्वागत किया गया।

इसी तरह जोशीवाडा में राजस्थान पुष्टिकार यूथ विंग के सुभाष जोशी और शहर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने स्‍वागत किया। कसाई बारी के आगे कांग्रेस ए ब्लॉक के अध्यक्ष जाकिर नागोरी और सागर वाला परिवार ने स्‍वागत किया।इसी तरह शराफत समिति, राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ के सदस्यों द्वारा, मोहता चौक व्यापारी संघ, जबरेश्वर नाट्य कला संस्थान, उदय क्लब के सदस्‍यों ने भी स्‍वागत किया।

स्वागत में सुरेंद्र कुमार बिस्सा, सावन पारीक, जतिन सहल सहित केशव के परिजन, कोच भुवनेश व्यास मौजूद थे। केशव ने इससे पहले स्कूल गेम्स में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल भी जीतकर राजस्थान के शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!