Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबॉर्डर एरिया में लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

बॉर्डर एरिया में लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर जिले के खाजूवाला बॉर्डर एरिया में रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का एक मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने पुलिस महानिदेशक और बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से बात कर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

इधर, बीकानेर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खाजूवाला में चक 10 बीडी निवासी रामेश्वर लाल ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को तीन लोग उसके पास आए और 50 हजार रुपए का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया। उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने, यीशू की पूजा करने पर पक्का मकान बनाकर देने सहित अन्य प्रलोभन भी दिए।

खाजूवाला के पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि श्रीगंगानगर में विजयनगर तहसील के 26 जीबी हरिपुरा निवासी सहीराम नायक, चूरू में तारानगर तहसील के इनदासी निवासी काशीराम मेघवाल और खाजूवाला में तावनियां कॉलोनी के वार्ड नंबर पांच निवासी विजेन्द्र सिंह मजहबीसिख को फिलहाल शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!