Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेर...लो पवनपुरी में खुल गई फन फैक्ट्री

…लो पवनपुरी में खुल गई फन फैक्ट्री

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पवनपुरी के रिलायंस फ्रेश के पास सांई अपार्टमेंट में फन फैक्ट्री का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने फीता काटकर किया। संचालिका डॉ गुंजन गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मरुधरा में एक अरसे से बच्चों के लिए इस तरह के स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे डॉ. गुंजन ने पूरा कर बीकानेर के बच्चों को एक सौगात दी है।

प्रोपराइटर पुष्पा शर्मा ने बताया इस फन फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार के राइडस एवं रोमांचित करने वाले खेलों का जमावड़ा किया गया है। इसमें इंपोर्टेंट गेम्स, वीडियो ऐड, किड्डी राइड, बैटरी ऑपरेटेड बाइक, कार, जीप, रिमोट कंट्रोल गेम्स में कैंडी मशीन। एम्यूज़मेंट गेम्स में टॉय ट्रेन एमेर्री गो राउंड, किड्डी रॉकिंग राइड, बोर्ड गेम्स में एयर हॉकी, फुटबॉल, पूल टेबल, एडवेंचर गेम्स में जिप लाइन व रोपवे भी बनाया गया हैं।

डॉ. गुंजन ने बताया कि यह एक शुरुआती प्रयोग है, यदि सकारात्मक परिणाम आए तो पूरे शहर में इसकी एक चैन खोली जाएगी। बच्चों की सुरक्षा के हिसाब से पूरे परिसर में सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं महिला परिचारिका की व्यवस्था भी बच्चों के लिए की गई है। फन फैक्ट्री में बच्चों के जन्मदिन मनाने की भी व्यवस्था की गई है। उद्घाटन अवसर पर एस. सी. शर्मा, डॉ. राजेश गौड़, डॉ. मुकेश बेनीवाल, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, गुलाब बोथरा, डॉ. पुनीत कालरा, डॉ. नितिन, डॉ. विपिन व अशोक बंसल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!