Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची, ये...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची, ये रहेगा कार्यक्रम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर गुरूवार शाम को जयपुर पहुंची। मुर्मु 14 जुलाई (शुक्रवार) को यहां विधानसभा में पुनः आरम्भ हो रहे आठवें सत्र में विशेष संबोधन देंगी। इस मौके पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सहित विधायकगण आदि मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति शुक्रवार दोपहर को ही जयपुर से वायुमार्ग से खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) पहुंचेगी और वहां दर्शन और आरती करेंगी। उनका शाम को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, राजस्थान द्वारा जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हो रहे सेमिनार को संबोधित करना भी प्रस्तावित है। इस प्रवास के दौरान राष्ट्रपति का गुरूवार व शुक्रवार को रात्रि विश्राम राज भवन में रहेगा। वे 15 जुलाई को जयपुर से वायुमार्ग से राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान करेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जयपुर पहुंचने पर यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी भावभीनी अगवानी की। उन्होंने पुष्प भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। बाद में राजभवन पहुँचने पर भी राज्यपाल मिश्र ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!