बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में 25000 करोड़ रुपए के आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को आ रहे हैं। मोदी करीब तीन घंटे बीकानेर में रहेंगे। वे विशेष विमान से यहां नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देखें, पीएम मोदी का मिनट–टू–मिनट कार्यक्रम…(लगातार)
यह रहेगा, मिनट–टू–मिनट कार्यक्रम
दोपहर 3:30 बजे : पीएम मोदी का विमान नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा
शाम 4 बजे : आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे। नौरंगदेसर के पास ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस–वे टोल प्लाजा पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
शाम 5 बजे : जनसभा स्थल पहुंचेंगे। करीब 40 मिनट जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस हेलीकॉप्टर से नाल एयरपोर्ट जाएंगे।
शाम 6:25 बजे : विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।















