Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्ट्रीट वेन्डर्स की टाउन वेंडिग कमेटी...

बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्ट्रीट वेन्डर्स की टाउन वेंडिग कमेटी का गठन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्ट्रीट वेन्डर्स की टाउन वेंडिग कमेटी का गठन किया गया हैं। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गठित कमेटी के अध्यक्ष आयुक्त नगर निगम होंगे। कमेटी के सदस्य सचिव उपायुक्त निगम या नगर निगम के जिला परियोजना अधिकारी होंगे।

उपायुक्त निगम ने बताया कि कमेटी में 23 सदस्य होंगे। जिनमें जिला पुलिस अधीक्षक, जिला अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं उप नगर नियोजक सदस्य होंगे। निगम के तीन पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सुमन छाजेड़, प्रमोद सिंह इसके सदस्य बनाए गए हैं। ज्ञान देवी, शकुन्तला, सोनू, मुरलीधर, प्रदीप सिंह, सोहन लाल, ईनायत अली, दुर्गादास, महेश पुरोहित, मोहिदीन निर्वाचित स्ट्रीट वेंडर्स सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त कमेटी में मार्केट एसोसिएशन से महावीर सिंह चारण एवं दीपक पारीक को सदस्य बनाया गया है। समिति में गैर सरकारी संगठन से किशोर सिंह राजपुरोहित एवं सुधीष शर्मा तथा रेजीडेन्ट वेलफेयर सोसायटी से अशोक माथुर एवं ओमप्रकाश को समिति का सदस्य बनाया गया है।

डॉ. जोशी ने किया कार्यभार ग्रहण : डॉ. शिवप्रसाद जोशी ने बुधवार को कार्यालय संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग में उप निदेशक पशुधन विकास के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विरेन्द्र नेत्रा ने बताया कि लम्बे समय से उप निदेशक पशुधन विकास के पद का अतिरिक्त कार्यभार कार्यालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के पास था। उन्होंने बताया कि डॉ.जोशी के पदस्थापन से जिले में संचालित पशुपालन विभाग की योजनाओं का सफलतम क्रियान्वयन से पशुपालकों को लाभान्वित किये जाने वाले कार्यों को गति मिलेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!