Saturday, April 25, 2026
Homeदेशकनार्टक विधानसभा चुनाव : रुझानों में भाजपा आगे

कनार्टक विधानसभा चुनाव : रुझानों में भाजपा आगे

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 222 सीटों के रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई है। बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है, भाजपा सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है। भाजपा 116 कांग्रेस 60, जेडीएस 44 व अन्य दो सीट पर आगे है। इस बीच रुझानों के बढ़त के आधार पर बेंगलूरु में भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। इधर, कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने पर मंथन शुरू हो गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर प्रकाश जावेडकर बेंगलुरू रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि पांच चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा को और चार चैनलों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया गया है। हालांकि दो-दो चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस को बहुमत का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।

कौन आगे-कौन पीछे?

शिकारीपुरा सीट से बीएस येद्दियुरप्पा आगे

रामनगर से कुमार स्वामी आगे चल रहे हैं।

चामुंडेश्वरी सीट से सिद्दरमैया पीछे बादामी सीट से आगे

वरुणा से सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र आगे

बादामी सीट पर श्रीरामुलु को बढ़त मिल रही है।

दावणगेरे से मल्लिकार्जुन खडग़े के बेटे पीछे चल रहे हैं।

बेल्लारी से रेड्डी बंधुओं को शुरुआती बढ़त मिल रही है।

एचडी देवेगौड़ा के दोनों बेटे एचडी कुमार स्वामी रामनगर और एचडी रेवन्ना होलनर्सीपुरी आगे चल रहे हैं।

गठबंधन का सवाल ही नहीं

जेडीएस के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं है। हम 112 सीटों पर आगे हैं। -सदानंद गौड़ा, भाजपा

विकल्प खुला है…

हम अपनी जीत के प्रति आश्वत हैं। लेकिन हमने अपने विकल्पों को खुला रखा है। -अशोक गहलोत, कांग्रेस

…येद्दियुरप्पा होंगे अगले मुख्यमंत्री

भाजपा यदि बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 हासिल करने में कामयाब रही तो स्पष्ट तौर पर बी.एस. येद्दियुरप्पा ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी किसी दलित चेहरे को उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। अगर दो-चार सीटें कम पड़ीं तो निर्दलीय विधायकों का समर्थन जुटाया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!