Thursday, April 30, 2026
Homeबीकानेरबवंडर से बीकानेर में छाया चारों तरफ अँधेरा, देखे वीडियो

बवंडर से बीकानेर में छाया चारों तरफ अँधेरा, देखे वीडियो

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज़ ) बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। धूल भरा बवंडर खाजूवाला के रास्ते शाम करीब सात बजे बीकानेर पहुंच गया। इसके साथ ही समूचा शहर रेत से ढंक सा गया। चारों ओर अंधेरा छा गया। बिजली तो दस मिनट पहले ही काट दी गई। बवंडर से हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई हैं, लेकिन कई जगहों पर बिजली के तार और पेड़ उखड़ गए। टीन-छप्पर रेत के गुब्बार के साथ उड़ते नजर आए। इससे पहले शाम करीब पांच बजे बवंडर बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला पहुंच गया था।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में तेज हवा के साथ आंधी आने की चेतावनी दे रखी थी। विभाग ने 48 घंटे के भीतर ऐसा बवंडर आने को लेकर चेताया था। माना जा रहा है कि यह अब भी बवंडर अब तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। खबर लिखे जाने तक यह राजलदेसर तक पहुंच चुका है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!