Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर में 97 वर्षीय मुरलीधर शर्मा की देह दान

बीकानेर में 97 वर्षीय मुरलीधर शर्मा की देह दान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रानी बाजार बीकानेर (मूल कांकरोली) निवासी मुरलीधर शर्मा पुत्र स्व. शालीग्राम शर्मा का मंगलवार प्रातः 6.30 बजे स्वर्गवास हो गया। 97 वर्षीय मुरलीधर शर्मा ने कुछ वर्ष पूर्व ही देहदान का प्रपत्र भरकर दे दिया था। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के मुरलीधर शर्मा के पुत्र विनोद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में संपर्क कर 11.15 बजे देहदान कर दिया गया।

इस अवसर पर शरद शर्मा, सत्यदेव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गणेश शर्मा, मनोज सेवग सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित थे। मुरलीधर शर्मा अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!