Hometrendingचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में 85.68% परीक्षार्थी हुए शामिल, जानिये- कब...

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में 85.68% परीक्षार्थी हुए शामिल, जानिये- कब तक आएगा परिणाम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19 से 21 सितम्‍बर तक 53 हजार 749 पदों के लिए आयोजित की गई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में 85.68 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए है। आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जबकि परीक्षा में कुल 21,17,198 अभ्यर्थी शामिल हुए।

परीक्षार्थियों के अनुसार, परीक्षा में औसत प्रश्न पत्र ही आया था। परीक्षा दो घंटे की थी। इसमें 120 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों को केवल ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी ले जाने की अनुमति थी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने एक्स पर कहा है कि हमारा यह ही प्रयास होगा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का रिजल्ट पटवारी भर्ती के बाद और हो सका तो वीडीओ के भी बाद जारी हो।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular