Thursday, June 25, 2026
Hometrendingउपवास तप करने वाले 80 भाई-बहिनों का जवाहर सभागार में हुआ अभिनंदन

उपवास तप करने वाले 80 भाई-बहिनों का जवाहर सभागार में हुआ अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में रविवार को जवाहर सभागार भीनासर में 80 भाई-बहिनों का गर्म पानी के आधार पर 8 से 31 उपवास तप करने वाले भाई-बहिनों का शानदार अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बहुमंडल के मंगलाचरण के साथ प्रारम्भ हुई। स्वागत गीत महिला मण्डल ने प्रस्तुत किया जबकि अभिनन्दन पत्र का वाचन हरीश सोनावत ने किया।

इस अवसर पर आदर्श बांठिया 31 उपवास तप, मयंक सोनावत 31 उपवास तप, विजय कुमार सांड 30 उपवास तप, तारादेवी सेठिया 31 उपवास तप, जनन देवी पटवा 31 उपवास तप अनुमोदना करके मोमेन्टो व शॉल द्वारा अभिनन्दन किया गया। जेठमल सेठिया, विशाल बांठिया, मगन सुराणा, पुष्पा देवी दफ्तरी का संघ में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से मोमेन्टो व शॉल प्रदान किये। कार्यक्रम में आभार संघ अध्यक्ष कौशल दुग्‍गड़ ने जताया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामन्त्री चंचल कुमार बोधरा ने किया। इस अवसर पर संघ के अनेक महानुभाव शिखर-चन्द्र सुराणा, शिखर चन्द सेठिया, विमल सेठिया, पानमल सुराणा, महेन्द्र सोनावत, डूंगरमल सेठिया, दिलीप कातेला, मुकेश सेठिया, आयुष्य सुराना सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे। साथ ही नारी शक्ति प्रमिला बोधरा, अस्तलेखा सोनावत, नीलम देवी बोथरा, कंचन देवी छल्लाणी, किरण देवी बोथरा, मन्जू देवी मिन्नी, कुसुम देवी सेठिया, नीलू सेठिया, ममता संचेती, ममोक्ष देवी सोनावत, पारस भूरा, नवरतन डागा, पीयूष सेठिया सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रही।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!