





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम के चुनाव-2026 के बीच हर किसी के यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर इसकी हिस्ट्री क्या है। कब पहला चुनाव हुआ, कौन पहला अध्यक्ष बना, ऐसे अनगिनत सवाल कौंध रहे हैं। यहां जानते हैं बीकानेर के पहले अध्यक्ष और अब तक की स्थिति।
अध्यक्ष/सभापति काल (1947-2008)
नगर परिषद के दौर में कुल 14 अध्यक्षों ने शहर की कमान संभाली
1. श्री धनपतराय – 02-12-1947 से 09-05-1950 (बीकानेर के पहले अध्यक्ष)
2. श्री रावतमल पारीक – 22-07-1952 से 09-02-1954
3. श्री वैद्य गोविन्द नारायण शर्मा – 09-12-1954 से 18-05-1957
4. श्री द्वारका प्रसाद पुरोहित – 18-05-1957 से 01-03-1960
5. श्रीमती कान्ता खतूरिया – 01-03-1960 से (नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष)
6. श्री वैद्य गोविन्द नारायण शर्मा (दूसरा कार्यकाल) – 25-01-1964 से 24-01-1967
7. श्री गोपाल कृष्ण जोशी – 12-11-1970 से 07-09-1972
8. श्री महेश सिंह – 07-09-1972 से 09-04-1973
9. श्री घूड़मल पारीक – 09-04-1973 से 10-12-1973
10. श्रीमती जसोदा गहलोत – 30-11-1994 से 29-11-1999
11. श्री विजय कपूर – 30-11-1999 से 28-04-2001
12. श्री चतुर्भुज व्यास – 30-07-2001 से 26-11-2004
13. श्री अखिलेश प्रताप सिंह – 27-11-2004 से 15-09-2006
14. श्री हाजी मकसूद अहमद – 17-10-2006 से 21-08-2008 (आखिरी सभापति और पहले महापौर भी)
महापौर काल (2008 से अब तक)
नगर निगम बनने के बाद बीकानेर को पहला महापौर 2008 में मिला
1. श्री हाजी मकसूद अहमद – 22-08-2008 से 26-11-2009
2. श्री भवानी शंकर शर्मा – 27-11-2009 से 26-11-2014 (पहले भाजपा महापौर)
3. श्री नारायण चौपड़ा – 27-11-2014 से 26-11-2019
4. श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित – 27-11-2019 से 25-11-2024 (पहली महिला महापौर)
प्रशासक काल
महापौर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से प्रशासक राज है।
5. श्रीमती नम्रता वृष्णि IAS (प्रशासक) – 26-11-2024 से 26-11-2025
6. श्री विश्राम मीणा IAS (प्रशासक) – 27-11-2025 से वर्तमान तक
अब सभी की नजर 14 सितंबर के नतीजों पर है, जब इस बोर्ड पर 5वें महापौर का नाम जुड़ेगा। -सुरेश बोड़ा, संपादक, अभय इंडिया







