Sunday, June 7, 2026
Hometrendingआरपीएससी की परीक्षा में 75% परीक्षार्थी गैरहाजिर, जानें- प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं...

आरपीएससी की परीक्षा में 75% परीक्षार्थी गैरहाजिर, जानें- प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा का हाल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत जयपुर जिले में विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 06 जून को प्रातःकालीन पारी में आयोजित समाजशास्त्र विषय की परीक्षा के लिए कुल 6,597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,645 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 4,952 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 24.94 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि 06 जून को द्वितीय पारी में आयोजित अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा के लिए कुल 6,042 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,026 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 4,016 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 33.53 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, संगीत विषय की परीक्षा के लिए कुल 798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 219 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 579 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 27.44 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुईं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!