Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में 65वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

बीकानेर में 65वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरस्वती स्कूल साजनवासी में आयोजित 65वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र-छात्रा का समापन समारोह मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षक) अनिल बोड़ा के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए खेल अति आवश्यक है। जीवन में खेल का होना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सरस्वती शिक्षण संस्थान सुरपुरा (सरपंच मालासी) राजपाल कुल्हरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आज के समय में खेल बहुत जरूरी है क्योंकि इस कंपीटिशन के समय में बच्चा अगर पढ़ाई और खेल दोनों में अग्रणी है तो उसका भविष्य उज्जवल है।

प्रतियोगिता संयोजक नाजरा परवीन (प्रारंभिक शिक्षा खेल सचिव बीकानेर) ने कहा कि आज के समय में नारी शक्ति भी खेल में आगे की ओर बढ़ रही है जो हमारे लिए गर्व की बात है। संस्था के निदेशक एस. आर. चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 123 टीमों ने भाग लिया। इसमें 14 वर्ष छात्र वर्ग विजेता हैप्पी मिशन शि. सं.राजेरा, उपविजेता हंसवाहिनी धीरेरा स्टेशन व तृतीय स्थान वीर बिग्गाजी शि.सं. रीड़ी और छात्रा वर्ग में विजेता श्रीबालाजी शि. सं. बाडेला उपविजेता N.D.S नाथवाना एवं तृतीय स्थान रा. उ. मा. वि. मनाफरसर रही।

सभी व प्रतिभागियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भागीदार सभी भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान ध्वजा अवतरण के साथ किया गया। संस्था के प्रधानाध्यपक जितेन्द्र नेहरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों तथा ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!