Hometrendingराजस्‍थान में 65 आईएएस अफसरों के तबादले, निशांत जैन होंगे बीकानेर के...

राजस्‍थान में 65 आईएएस अफसरों के तबादले, निशांत जैन होंगे बीकानेर के नए कलक्‍टर

AdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश की भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। सूची में 25 जिलों के कलक्टर भी बदल गए हैं। बीकानेर के नए कलक्‍टर निशांत जैन होंगे। जैन को जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर से यहां लगाया गया है। नम्रता वृष्णि का तबादला विशिष्‍ट शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग जयपुर किया गया है। वहीं, नगर निगम बीकानेर के आयुक्‍त मनीष मयंक का तबादला डीग कलक्‍टर तथा बीडीए आयुक्‍त अपर्णा गुप्‍ता को कोटपूतली बहरोड कलक्‍टर लगाया गया है। निगम के नए आयुक्‍त सिद्धार्थ पालानीचामी होंगे।

इसी तरह बीकानेर में सीईओ जिला परिषद सोहनलाल का भी तबादला हो गया है। उनके स्‍थान पर शैलजा पांडे को तैनात किया गया है। सोहनलाल को अतिरिक्‍त आयुक्‍त वाणिज्यिक कर विभाग जयपुर लगाया गया है।

यहां देखें सूची…

ias transfer list
ias transfer list
ias transfer list
ias transfer list
ias transfer list
ias transfer list
ias transfer list
ias transfer list
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular