Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेर7 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों की 6 को रैली, 11 से...

7 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों की 6 को रैली, 11 से हड़ताल का ऐलान

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के 5 सूत्री मांग-पत्र की अनदेखी के विरोध में प्रदेश के लाखों कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत आगामी छह सितंबर को जयपुर में राज्यव्यापी रैली निकाली जाएगी और 11 सितंबर से आम हड़ताल पर चले जाएंगे। संघर्ष समिति ने इस आशय का नोटिस मुख्य सचिव को सौंप भी दिया है।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक आयुदान सिंह कविया व सह संयोजक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने एक संयुक्त बयान में कहा कि संघर्ष समिति का 7 सूत्री मांग-पत्र पिछले 10 माह से राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। इस मांग-पत्र पर मंत्रिमंडलीय समिति से कई दौर की वार्ताएं भी हो चुकी है। इसके बावजूद उन वार्ताओं का अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। इससे प्रदेश के राज्य कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति ने मुख्य सचिव से 5 सितंबर 2018 तक लंबित मांगों का द्विपक्षीय वार्ता के जरिये निराकरण करने की मांग की है। समय रहते यदि प्रदेश सरकार ने मांगों का निराकरण नहीं किया तो छह सितंबर को प्रदेश के कर्मचारी जयपुर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इसके बाद भी यदि राज्य सरकार का सकारात्मक रुख नहीं रहा तो 11 सितंबर से राज्य कर्मचारी आम हड़ताल पर चले जाएंगे।

फौजी भाईयों की कलाई पर बांधें रक्षा सूत्र, लिया संकल्प

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!