Saturday, April 25, 2026
Hometrending51 जोड़ों ने दी आहुति, भागवत कथा का विराम

51 जोड़ों ने दी आहुति, भागवत कथा का विराम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्थानीय बी-3, शहीद भगतसिंह पार्क सुदर्शना नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शनिवार को विराम हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और एकबारगी पंडाल छोटा पडऩे लगा। आयोजन प्रभारी टीना ने बताया कि शनिवार को भागवत कथा में श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का सुमधुर शैली में वर्णन करते हुए व्यास पीठ पर विराजमान वृंदावनधाम से आए भागवत मर्मज्ञ पं. कपिलदेव ने कहा कि मित्रता करो तो उसे पूरी तरह निभाओ भी। यह श्रीकृष्णजी का शाश्वत संदेश है।

भागवत मर्मज्ञ पं. कपिलदेव ने कहा कि श्रीकृष्णजी अपने बालसखा सुदामाजी के आगमन की खबर सुनते ही भागे-भागे अपने महल की ड्योढ़ी तक आ गये और उनकी पोटली में बंधे चना चबैना को भी छप्पन भोग की तरह स्वीकार किया। यही नहीं, उन्होंने अपने बालसखा की दरिद्रता को भांपकर उन्हें बताए बिना ही त्रिलोक की संपत्ति उनके लिए उपलब्ध करवा दी।श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के विराम अवसर पर आयोजित हवन में 51 जोड़ों ने आहुति दी एवं भण्डारे का आयोजन भी किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!