Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 336 आरएएस के तबादले, मुकेश होंगे बीकानेर में यूआईटी सचिव,...

राजस्‍थान में 336 आरएएस के तबादले, मुकेश होंगे बीकानेर में यूआईटी सचिव, गौरी को आबकारी में लगाया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner Abhayindia.com राजस्‍थान में देर रात 336 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें बीकानेर के अधिकारी भी बदले गए हैं। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी को अतिरिक्त आयुक्त आबकारी लगाया गया है। उनके स्‍थान पर अजीत सिंह राजावत को लगाया गया है। वहीं, मुकेश बारेठ को यूआईटी सचिव लगाया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, यशपाल आहूजा को तकनीकी यूनिवर्सिटी बीकानेर का रजिस्‍ट्रार, प्रतिभा देवठिया को एडीएम प्रशासन, जगदीश प्रसाद गौड को एडीएम सिटी, नरेंद्रपाल सिंह को बीकोनर के उपनिदेशक, स्थानीय विभाग से अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन रामरतन सोनकरिया को उपमहानिरीक्षक, डीआईजी पंजीयन व मुद्रांक रामस्वरूप चौहान को राजस्व अपील अधिकारी, बीकानेर से अतिरिक्त आयुक्त, उपनिवेशन सतर्कता लगाया गया है। इसी तरह उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चौधरी को उपनिवेशन विभाग में सहायक आयुक्त, सतर्कता अवि गर्ग को जिला रसद अधिकारी और रमेश देव को बज्जू एसडीएम लगाया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!