Thursday, June 25, 2026
Hometrendingसंग्रहालय के संचालन के लिए 27 नवीन पदों का होगा सृजन, मुख्‍यमंत्री...

संग्रहालय के संचालन के लिए 27 नवीन पदों का होगा सृजन, मुख्‍यमंत्री ने दी मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह टाउन हॉल संग्रहालय, जयपुर के संचालन के लिए 27 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

संग्रहालय के संचालन के लिए संग्रहाध्यक्ष तथा लिपिक ग्रेड-प्रथम के दो-दो, लिपिक ग्रेड-द्वितीय के 3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 20 पद सहित कुल 27 पदों का सृजन किया जाएगा।

आपको बता दें कि गहलोत ने सवाई मानसिंह टाउन हॉल संग्रहालय को धरोहर संग्रहालय के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। नए पदों के सृजन से संग्रहालय का उत्कृष्ट विकास एवं रख-रखाव हो सकेगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!