Hometrendingराजस्‍थान में 222 आरएएस अफसरों के हुए तबादले, 11 को मिला अतिरिक्‍त...

राजस्‍थान में 222 आरएएस अफसरों के हुए तबादले, 11 को मिला अतिरिक्‍त चार्ज, बीकानेर में भी हुआ बदलाव

AdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान में विधानसभा सत्र के बाद तबादलों का दौर शुरू हो गया है। कार्मिक विभाग ने आज 222 आरएएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा 11 आरएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सूची के अनुसार, बीकानेर में भी कई अधिकारी बदल गए है।

यहां जानें, क्‍या हुआ बदलाव...

शैलेन्‍द्र देवड़ा को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), एच.सी.एम. रीपा, बीकानेर से अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर लगाया गया है।

डॉ. नरेंद्र कुमार थोरी को उपायुक्त, सी.ए.डी., आई.जी.एन.पी., बीकानेर से अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), एच.सी.एम. रीपा, बीकानेर लगाया गया है।

सुश्री हरितीमा को रजिस्ट्रार, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से उपायुक्त, सी.ए.डी., आई.जी.एन.पी., बीकानेर लगाया गया है।

सुरेश कुमार यादव को जिला परिवहन अधिकारी, अलवर से अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर लगाया गया है। बीकानेर में इस पद कार्यरत रामावतार कुमावत को अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर एवं अतिरिक्‍त जिला मजिस्‍ट्रेट शाहपुरा भीलवाडा लगाया गया है।

पंकज शर्मा को उपखण्ड अधिकारी, मलसीसर (झुंझुनूं) से रजिस्ट्रार, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर लगाया गया है।

प्रियंका तलानिया को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, बीकानेर लगाया गया है।

सुमन शर्मा को उपखंड अधिकारी लोहावट फलौदी से उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर लगाया गया है।

ऋषि सुधांशु पांडे को उपखंड अधिकारी भदेसर चित्‍तौडगढ से उपायुक्‍त, बीकानेर विकास प्राधिकरण, बीकानेर लगाया गया है।

सूची के अनुसार, सरकार ने 11 आरएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिनमें आरएएस डॉ. सुनीता पंकज, अशोक कुमार असीजा, देवेन्द्र सिंह परमार, गौरव कुमार, राजीव शर्मा, रणजीत कुमार, प्रमोद कुमार, अनुराग हरित, डॉ. गरिमा शर्मा, रत्न कौर और पंकज कुमार का नाम शामिल है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular